डीएम ने की सभी निर्वाचन अधिकारी के साथ बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 14, 2025
- 52 views
रोहतास ।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, उदिता सिंह रोहतास की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में सभी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी और कोषांगों के नोडल पदाधिकारी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाची पदाधिकारी से अबतक की गयी उनकी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सबसे पहले अपने स्तर पर कोषांगों का गठन कर लें। जिसमें आरओ सेल, नाम निर्देशन कोषांग, मतपत्र कोषांग, डाटा अपलोडिंग कोषांग, वाहन कोषांग आदि महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि कोषांग में ऐसे अधिकारी और कर्मी को चिन्हित कर रखें जो नियम कानून और प्रक्रिया की समझ रखते हों और जो फिल्ड वर्क में दक्ष हों।
बैठक में कार्मिक, प्रशिक्षण, इवीएम, बज्रगृह, सामग्री, विधि व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता, मतपत्र, डाक मतपत्र, नाम निर्देशन, प्रेक्षक, मीडिया, कम्प्यूटराइजेशन, साइबर सुरक्षा, शिकायत निवारण, कम्युनिकेशन, सिंगल विंडो, स्वीप, निर्वाचन कोषांग आदि की कार्य योजना की समीक्षा की गयी और आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।


रिपोर्टर