तलेन स्वास्थ्य केंद्र पर नर्सिंग स्टाफ समय पर ड्यूटी नहीं देते मरीज होते हैं परेशान


तलेन । प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तलेन नर्सिंग स्टाफ द्वारा रात्रि में समय पर ड्यूटी नहीं देने के कारण डिलीवरी के लिए आई महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि  9 बजे तक  डिलीवरी केंद्र पर  कोई नर्स मौजूद नहीं थी। जानकारी के अनुसार उस समय  नर्स रिजवाना खान की ड्यूटी थी पर वह मोजुद नहीं थी।  तलेन स्वास्थ्य केंद्र का काम ईश्वर भरोसे ही चल रहा है रात्रि में स्वास्थ्य केंद्र पर कोई डॉक्टर भी मौजूद नहीं था। इस मामले को लेकर  जब रात्रि में तलेन स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर धर्मेंद्र बामनिया  से फोन पर संपर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट