डीएम ने गठित कोषांग के वरीय अधिकारियों से की विडियो कांफ्रेंसिंग


रोहतास।जिला पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आगामी बिहार विधान सभा चुनाव 2025 के अवसर पर गठित कोषांगों के सभी वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारियों एवं सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ आगामी चुनाव के संबंध में की गयी तैयारियों / कार्यों की समीक्षा गयी। समीक्षोंपरांत निम्नाकिंत दिशा निर्देश दिया गया जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम के द्वारा बताया गया कि सभी कोषांगों का गठन किया जा चुका है एवं डिसपेच सेंटर का जांच किया जा चुका है एवं उससे संबंधित समस्याओं का निदान भी कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त उन्हें यह भी निदेशित किया गया कि अर्धसैनिक बलों के लिए प्रतिवेदन में अलग से अभियुक्ति कॉलम बनाते हुए किसी भी आवश्यक सामग्रियों का उल्लेख करते हुए प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करें।जिला पंचायती राज पदाधिकारी, रोहतास को निदेशित किया गया कि जिन जिन मतदान केंद्रों/अर्धसैनिक बलों के आवासन केंद्रों पर पेय जलापूर्ति / विद्युत / शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो तो उसे जल्द-से-जल्द समीक्षा कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।सभी अनुमंडल पदाधिकारी, रोहतास को निदेशित किया गया कि अपने संबंधित क्षेत्र में पड़ने वाले सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे ताकि आगामी बिहार विधान सभा चुनाव- 2025 के समय उत्पन्न होने वाली विभिन्न समस्याओं का आकलन करते हुए उसका कराना सुनिश्चित करेंगे।अनुमंडल पदाधिकारी, डिहरी के द्वारा बताया गया कि सभी कोषांगों का गठन किया जा चुका से है परंतु अभी भी कुछ कोषांगों का गठन करना शेष है जिस पर निर्देशित किया गया कि शेष कोषांगों का गठन शीघ्र करना सुनिश्चित करेंगे तथा डिसपेच सेंटर का निरीक्षण एवं चुनाव संबंधित उत्पन्न होने वाले समस्याओं का निराकरण भी करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही अर्धसैनिक बलों के आवासन से संबंधित उत्पन्न समस्याओं का निदान भी कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि अभी तक जिन-जिन कोषांगों का गठन नहीं किया गया है उसका जल्द से जल्द से गठन करना सुनिश्चित करेंगे तथा मतदान केंद्रो / डिसपेच सेंटर / अर्धसैनिक बलों के आवासन से संबंधित समस्याओं / आदि अन्य समस्याओं से संबंधित प्रतिवेदन भेज कर निदान करना सुनिश्चित करेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट