भिवंडी में नवरात्रोत्सव की तैयारी जोरो में शुरू
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 16, 2025
- 235 views
◼️"ॐ जय बाबा मित्र मंडल" के सार्वजानिक पंडाल में किया गया भूमिपूजन
◼️डांडिया व गरबा का आयोजन,पूजा आरती के साथ सामाजिक कार्यो को बढ़ावा
भिवंडी। गणेशोत्सव की समाप्ति के बाद अब नवरात्रोत्सव की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गया है।जिसके मद्देनजर भिवंडी की ॐ जय बाबा मित्र मंडल' ने अपने सार्वजानिक नवरात्रोत्सव का कार्य शुरू करने के लिए मअंगलवार को भूमिपूजन किया गया।जिसमे बड़े तादात में माँ भक्त मौजूद थे।
मालूम हो कि भिवंडी शहर के मध्य में कमला होटल के पीछे श्रीरंग नगर में स्थित रवि पाटिल कंपाउंड में ॐ जय बाबा मित्र मंडल द्वारा पिछले 17 वर्ष से सार्वजानिक नवरात्र जागरण उत्सव का आयोजन पत्रकार जितेंद्र तिवारी के अध्यक्षता में किया जाता है।इस वर्ष 18 वे वर्ष नवरात्रोत्सव की तैयारी मंडल की तरफ से शुरू हो गया है।जिसके तहत मंगलवार 16 सितंबर को दोपहर में एक बजे पंडित सुरेश तिवारी ने बैदिक मंत्रोच्चार के बीच कनेरी के समाजसेवक रवि पाटिल, मंडल के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी,कार्याध्यक्ष विजय मिश्रा व सुधाकर तिवारी,चंचल पांडेय व राकेश केसरवानी के हाथो कार्यक्रम हेतु पंडाल निर्माण के लिए का भूमिपूजन किया गया।उक्त पांचों लोगों ने वैदिक मंत्रोउच्चार के बीच नारियल तोड़कर मंडल के कार्य का शुभारंभ किया।इस दौरान मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार जितेंद्र तिवारी ने बताया कि ॐ जय बाबा मित्र मंडल द्वारा बंगाली पद्धति से सार्वजानिक नवरात्र का लगातार 17 वर्षों से आयोजन किया जाता है। इस साल 18वे वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि रोजाना सुबह 10 बजे व रात 8 बजे माता रानी कि भव्य संगीतमय आरती के बाद डांडिया व गरबा का कार्यक्रम भी किया जाएगा।मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार जितेंद्र तिवारी ने बताया कि इस वर्ष सामाजिक कार्यक्रमों के साथ मंडल द्वारा जनजागृति का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी तरह शहर व आस पास के अन्य सार्वजानिक मंडल नवरात्रोत्सव की तैयारी में जुटे है।भिवंडी में बड़े पैमाने पर दुर्गा पूजा किया जाता है।
◼️यह लोग रहे कार्यक्रम में मौजूद
-----------------------------------------------
समाजसेवक व भिवंडी शहर जिला भाजपा उपाध्यक्ष रवि पाटिल,कार्याध्यक्ष विजय मिश्रा,कोषाध्यक्ष राकेश केसरवानी,सचिव महेंद्र प्रताप सिंह,उपाध्यक्ष मनचल पांडेय,सुधाकर तिवारी,चंचल पांडेय,शिवचंद केसरवानी, श्याम केसरवानी,विमल तिवारी,प्रदीप केसरवानी,राधेश्याम केसरवानी,राजू केसरवानी,जगदीश, केसरवानी,पवन केसरवानी,पवन रामबाबू केसरवानी,राजेंद्र केसरवानी,सुजीत सिंह,सुनील जायसवाल,राम जी त्रिपाठी,बृजेश पांडेय,कल्लू वायरमैन,दयानंद हुक्क्मली,पत्रकार गनी खान,संतोष सोनी,रामनरेश केसरवानी,परशुराम पाल,प्रफुल्ल बेर्डे ,अनिल गुप्ता सहित बड़े तादात में मां भक्त व मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।


रिपोर्टर