भिवंडी मनपा चुनाव में शिवसेना उबाठा ने फूंका चुनावी बिगुल
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 17, 2025
- 374 views
भिवंडी। आगामी 2025-26 भिवंडी-निजामपूर शहर महानगरपालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने बुधवार, 14 सितंबर को अजयनगर स्थित शहर-जिला शाखा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर चुनावी बिगुल फूंक दिया है। बैठक शिवसेना पक्षप्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और युवानेता आदित्य ठाकरे के मार्गदर्शन में, शिवसेना नेता एवं सांसद विनायक राऊत के नेतृत्व में हुई। इसमें शहर पूर्व-पश्चिम क्षेत्र के 23 पैनलों के शाखाप्रमुखों ने भाग लिया। बैठक में शिवसेना उपनेता ज्योती ठाकरे, उपनेता अल्ताफ शेख, भिवंडी महानगरपालिका पूर्व-पश्चिम विधानसभा संपर्क प्रमुख किशोर पोतदार, शहर जिला प्रमुख मनोज गगे, जिला संघटीका वैशाली मेस्त्री, जिला सचिव राजाभाऊ पुण्यार्थी और पश्चिम सचिव नितेश दांडेकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।इस दौरान प्रभाग रचना, भौगोलिक सीमांकन, मतदाता सूची और बीएलए नियुक्ति जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। नेताओं ने शाखाप्रमुखों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में शिवसेना उबाठा के अधिक से अधिक नगरसेवक चुनकर आएं, इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से मैदान में उतरना होगा। बैठक में कार्यकर्ताओं से चुनावी रणभेरी बजाने और जनता तक पहुँच बनाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर अरुणा पाटील, कमरुद्दीन शेख, मनीष गीरी, सुरेश पाटील, रमेश धोत्रे, बलराज तिरमदास, अंकुश चव्हाण, मधुकर जाधव, राजेश एरम, लक्ष्मण हुंबारकर, धीरज चव्हाण, विवेक जोशी, व्यंकटेश कर्ली, गणेश घोसके, स्वप्नील जोशी, विजय कुंभार,अर्जुन कासार,अनिल मच्छा, अंजना संदुपाटला,आलिम शेख, नुरा नाशिककर, अजय तेजे, प्रविण गुलवी संतोष विमुल, महेश बोल समेत बड़ी संख्या में शिवसेना पदाधिकारी और शाखाप्रमुख मौजूद रहे।


रिपोर्टर