दुर्गाेत्सव, विजयादशमी और दीपावली के त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

तलेन । बुधवार को तलेन थाना परिसर में दुर्गाेत्सव, विजयादशमी और दीपावली के त्यौहार को लेकर शांति समिति  बैठक आयोजित की गई। शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी मेहताब सिंह, नायब तहसीलदार मनोज शर्मा,नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र बामनिया की उपस्थिति में संपन्न हुई। शांति समिति की बैठक में नागरिकों से त्यौहारों को शांति और सदभाव से मनाने की अपील की गई।  बैठक में त्योहारों को लेकर उपस्थित लोगों से  सुझाव भी मांगे गए। बैठक में  विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश के समुचित इंतजाम करने  को चर्चा की गई। बैठक के दौरान पूर्व नपा अध्यक्ष व वर्तमान पार्षद लक्ष्मी नारायण यादव द्वारा दशहरे मैदान पर हुए अवैध कब्जे को लेकर मुद्दा उठाया। जिस पर नायब तहसीलदार द्वारा सीमांकन कर अवैध कब्जे को हटाने की बात की गई ।  इस शांति समिति की बैठक हिंदू धार्मिक चंद्रर सिंह यादव राधा रमण तिवारी,शिव प्रसाद शर्मा , मंडल अध्यक्ष विजय सिंह रुहेला, भारत सिंह यादव, रईस आगा  राजेन्द्र जोशी, मनमोहन यादव सहित काफी संख्या में वरिष्ठ  नागरिक गण, जनप्रतिनिधि व पत्रकारगण मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट