डीडीसी ने दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 19, 2025
- 27 views
रोहतास।फजल गंज स्टेडियम में राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त विजय कुमार पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
प्रतियोगिता में कैमूर जिले के प्रतिभागियों ने भी भाग लिया। एथलेटिक्स (100 मीटर एवं 800 मीटर दौड़, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, क्लब थ्रो, लॉन्ग जंप) एवं बैडमिंटन खेल का आयोजन किया गया।
राज्य के 14 जिलों में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु तकनीकी पदाधिकारी, समावेशी शिक्षक एवं वॉलंटियर्स की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रोहतास, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, जिला खेल पदाधिकारी रोहतास, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव एवं डीपीएम बुनियाद केंद्र उपस्थित थे।


रिपोर्टर