पार्टी की नीतियों से क्षुब्ध हो पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने भाजपा पार्टी से अन्य पदो सहित प्राथमिक सदस्यता पद से दिया इस्तीफा

 21 साल की सक्रियता के बाद अजय शंकर पाण्डेय उर्फ करीमन बाबा का इस्तीफा, आरक्षण कानून पर जताई नाराजगी खुद को बताया स्वतंत्र समाजसेवी

अखिल भारतीय समाचार टीम 

कैमूर--- भारतीय जनता पार्टी को कैमूर में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय शंकर पाण्डेय उर्फ करिमन बाबा ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने 4 सितंबर 2026 को प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजकर अपने निर्णय की जानकारी दी। बता दें कि इस्तीफा पत्र में अजय शंकर पाण्डेय ने कहा है कि वह पिछले 21 वर्षों से भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जुड़े रहे हैं। लंबे राजनीतिक सफर के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। पत्र में उन्होंने देश में आरक्षण से जुड़े कानून को लेकर अपनी असहमति जाहिर की है। उनका कहना है कि इस व्यवस्था के कारण उनके जैसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति घुटन की स्थिति उत्पन्न हो रही है। वही उन्होंने समाजहित का हवाला देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ संगठनात्मक पद से भी इस्तीफा देने की बात कही है। पत्र के अंत में उन्होंने स्वयं को ‘स्वतंत्र समाजसेवी’ बताया है। आपको बताते हुए चलें कि अजय शंकर पाण्डेय के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद जिले के राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है। खासकर 21 वर्षों तक पार्टी में सक्रिय रहने वाले पूर्व जिला उपाध्यक्ष के अचानक इस्तीफे को संगठन के लिए महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। हालांकि, इस्तीफे के बाद उनकी आगे की राजनीतिक भूमिका को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। वही उनके इस फैसले से कैमूर भाजपा संगठन में राजनीतिक हलचल बढ़ने की संभावना है। अब पार्टी की ओर से इस मामले पर क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर भी राजनीतिक नजरें टिकी हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट