आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लिया नौनिहालों के बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प

गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम में दिया पोषण का संदेश


बरसठी । जौनपुर के बरसठी विकासखंड सभागार में बुधवार को नौंवे राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शुभारंभ का लाइव प्रसारण देखा गया। इस दौरान गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित कर गर्भवती महिलाओं, बच्चों और उनके परिवारों को बेहतर पोषण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में पोषण माह के दौरान गांवों में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों और निर्धारित थीम की जानकारी दी गई। सीडीपीओ बीनू सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पोषण संबंधी गतिविधियों को गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुपोषण के खिलाफ जागरूकता ही स्वस्थ समाज की मजबूत नींव है। इस मौके पर मुख्य सेविका आरती यादव, रिचा मौर्या, कुसुमलता, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अमरीश पाठक समेत सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से कुपोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज का संदेश दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट