सर्पदंश से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Sep 09, 2026
- 3 views
बरसठी। क्षेत्र के राजापुर गांव में मंगलवार रात घर में सो रहे 39 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार सुबह शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
राजापुर गांव निवासी बजरंगी तिवारी (39) पुत्र सभाशंकर तिवारी मंगलवार रात घर में सो रहे थे। इसी दौरान विषधर सर्प ने उन्हें डस लिया। परिजन उन्हें झाड़-फूंक कराने के लिए ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें भदोही स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बजरंगी की मौत की खबर मिलते ही पत्नी अनीता, पुत्री प्रीति और मां नुख्खी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार बजरंगी परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।


रिपोर्टर