राजपुर पैक्स के प्रबंध समिति का पुनर्मतगणना शुरू


रोहतास ।जिले के राजपुर पैक्स के प्रबंध समिति के सामान्य-श्रेणी के कुल 17 सदस्यों की पुनर्मतगणना प्रखंड कार्यालय में हुई शुरू। इसके लिए बनाये गये कुल चार टेबल। इसके लिए निर्वाचन पदाधिकारी जिला विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह द्वारा किया गया है नामित। विदित हो कि इस पैक्स में बीते वर्ष 5 दिसम्बर को मतगणना हुई थी, जहाँ इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी रविरंजन पर गड़बड़ी करने का आरोप निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष सोमनाथ द्वारा लगायी गयी थी। बीडीओ द्वारा मतगणना में की गयी गड़बड़ी के विरुद्ध पैक्स अध्यक्ष सोमनाथ ने बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार में आवेदन दिया था, जहाँ प्राधिकार ने जाँचोपरांत पुनर्मतगणना की तिथि 19 सितम्बर निर्धारित किया था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट