राजस्व कार्यालय में लगा जनता दरबार तीन मामले हुए निष्पादित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Sep 21, 2025
- 154 views
संवाददाता सोनू कुमार राय की रिपोर्ट
कुदरा(कैमूर)-- प्रखंड परिसर अंतर्गत राजस्व कार्यालय में लगा जनता दरबार तीन मामले हुए निष्पादित। संदर्भ में जानकारी देते हुए राजस्व अधिकारी श्री नारायण राय के द्वारा बताया गया कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार भूमि संबंधित विवादों को देखते हुए बिहार के अंचल कार्यालयों में हर शनिवार को भूमि संबंधी जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है, जो 10 अगस्त 2025 से शुरू हुआ है, ताकि लोगों की जमीन से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा सके। यह नई पहल भूमि विवादों को सुलझाने और राजस्व से जुड़े कार्यों में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसमें अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित होकर समस्याओं का समाधान करते हैं। जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवादों का त्वरित निपटारा कर लोगों को अंचल कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना।पुलिस और राजस्व विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना, ताकि एक ही मंच से समस्याओं का समाधान हो सके। पहले थाना परिसर में जनता दरबार लगता था, लेकिन कई अंचलों में एक से अधिक थाने होने के कारण समन्वय बनाना और सभी को उपस्थित करना मुश्किल होता था।अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष अक्सर अन्य बैठकों या कामों में व्यस्त रहते थे, जिससे जनता को परेशानी होती थी।अब अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगने से संबंधित सभी अधिकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगे, जिससे मामलों का समाधान आसान और प्रभावी होगा। जनता दरबार में अंचलाधिकारी
थानाध्यक्ष (या उनकी अनुपस्थिति में अपर थानाध्यक्ष)राजस्व अधिकारी और हल्का कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। इस शनिवार अंचल क्षेत्र से कुल चार मामले आये जिसमें दोनों पक्षों की ओर से प्रस्तुत दस्तावेज साक्ष्य को देखते हुए तीन मामले निष्पक्ष रूप से निष्पादित किया गया। उक्त अवसर पर थाना अध्यक्ष सीतारमण पांडेय, जदयू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह सहित अंचल क्षेत्र से आए आवेदक उपस्थित रहें।


रिपोर्टर