पीएमश्री स्कूल तलेन के छात्र-छात्राओं ने किया औद्योगिक भ्रमण
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Sep 23, 2025
- 356 views
तलेन । पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल तलेंन के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत प्लंबिंग ट्रेड व आई टी/ आईटीईएस के छात्र छात्राओं को औद्योगिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण के दौरान छात्रों ने शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शुजालपुर में विजिट किया। भ्रमण के दौरान छात्रों को विभिन्न तकनीकी व व्यावसायिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को भविष्य में किए जाने वाले कोर्स और रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर विशेष रूप से सूचना प्रौद्योगिकी विषय के छात्रों को आधुनिक तकनीकों, कंप्यूटर लैब्स और डिजिटल संसाधनों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आईटी क्षेत्र में उपलब्ध भविष्य के कोर्स, उच्च शिक्षा और रोजगार अवसरों से अवगत कराया।


रिपोर्टर