एन.एस.एस. दिवस पर ग्राम भारती कॉलेज, रामगढ़ में विविध कार्यक्रम

रामगढ़ (कैमूर), 24 सितम्बर, 2025। ग्राम भारती कॉलेज, रामगढ़ में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) स्थापना    दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ विनोद कुमार सिंह ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्वम्  सेवको को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया तथा एन.एस.एस. के आदर्श वाक्य "स्वयं से पहले आप" को जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया।  

इस अवसर पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में  महाविद्यालय के स्वम् सेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बीना पांडेय को प्रथम स्थान, हेमा कुमारी को द्वितीय स्थान तथा आरुषि कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में विशिष्ट रूप से डॉ. अजय कुमार चौधरी, डॉ. विकास सिंह, डॉ. मोहन प्रसाद वर्मा, डॉ. आशीष पांडेय, एन.एस.एस.

इकाई-1 के  कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. यादवेंद्र दुबे  एवं इकाई-2 की  कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रियदर्शिनी सिंह उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालन  स्वम सेविका मेघा सिंह एवं  कोमल भारती  ने किया।  कार्यक्रम कि शुरूआत  में स्वम सेविका रिया कुमारी ने गणेश वंदना प्रस्तुत कि। कार्यक्रम के अंत में सभी वक्ताओं ने युवाओं का आह्वान किया कि वे समाज सेवा के माध्यम से एक सशक्त, जागरूक और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट