प्रखंड मुख्यालय पर बिजली विभाग के द्वारा लगा शिविर
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 26, 2025
- 68 views
संवाददाता सुचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर(कैमूर)-- प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार को उपभोक्ताओं की सुविधा एवं विद्युत से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय रामपुर में शिविर का आयोजन किया गया। जहां मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत मिल रही 125 यूनिट निःशुल्क बिजली तथा बिजली से संबंधित सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।इस शिविर में उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से जुड़ी जानकारी, बिल विवाद का निपटारा, बिल सुधार, नए कनेक्शन की प्रक्रिया, शिकायत निवारण, विद्युत सुरक्षा और उपभोक्ता अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। कनीय अभियंता रामपुर परमेश्वर कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिले और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो, यह सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है।और कहा कि यह कार्यक्रम प्रखंड क्षेत्र में तीन दिन तक चलेगा आज प्रखंड स्तर पर कल और परसों गांव गांव जाकर विद्युत से संबंधित किसी भी समस्या को लेकर उपभोक्ता आवेदन कर सकते हैं जिसे तत्काल प्रभाव से निष्पादन किया जाएगा। मौके पर प्रखंड प्रमुख घुरा सिंह यादव, विद्युत सुपरवाइजर अखिलेश कुमार, कमलेश सिंह, राकेश कुमार सिंह आकाश कुमार, सहित सभी विद्युत कवि उपस्थित रहे।


रिपोर्टर