लाखों की बिजली चोरी का मामला दर्ज, आरोपी फरार

भिवंडी। भिवंडी के शांतिनगर पुलिस स्टेशन में लाखों रुपये की बिजली चोरी का मामला सामने आया है। टॉरेंट पावर कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने अल्ताफ मोहम्मद युनूस मोमिन नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है,पुलिस के अनुसार आरोपी ने 31 मई 2024 से 30 मई 2025 के बीच भिवंडी के खड़क रोड, कोटरगेट स्थित अपने फ्लैट में बिजली का अवैध इस्तेमाल किया। आरोपी ने पास के मिनी सबस्टेशन से दो काले रंग की केबल जोड़कर बिजली मीटर को बाईपास कर लिया था। पुलिस के मुताबिक इस तरह करीब 5 लाख 01 हजार 735 रुपये 57 पैसे की बिजली चोरी की गई। शिकायत टॉरेंट पावर कंपनी के उप-महाप्रबंधक अनीश सतीश कुलकर्णी ने दर्ज कराई।शांतिनगर पुलिस ने विज अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट