पंडित दीन दयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेला/ शिविर का भेला में हुआ आयोजन
- संदीप मिश्र, ब्यूरो चीफ जौनपुर
- Sep 29, 2025
- 51 views
जनपद जौनपुर के सुइथाकला विकास खंड के भेला गाँव मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेला/शिविर का आयोजन हुआ जिसमें डॉ सुभाष शर्मा, डॉ अवधेश सिंह, डॉ सूरज सिंह, डॉ अतुल कुमार गौतम आदि पशु चिकित्साधिकारी के साथ साथ पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ विवेक सिंह ने ग्राम सभा के पशु पालकों को पशुओं में होने वाली विभिन्न स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं और उसके निदान की जानकारी देने के साथ सभी को आवश्यक मुफ्त दवाओं को वितरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गौ पूजन तथा फीता काटकर अखिल भारतीय समाचार ब्यूरो प्रमुख संदीप कुमार मिश्र ने किया। मौके पर उपस्थित कोटेदार संजय कुमार सिंह तथा सभी पशु चिकित्साधिकारियों ने गौ पूजन किया ।
मौके पर महानारायण मिश्र,लक्ष्मी शंकर मिश्र, राम सजीवन मिश्र, अनित कुमार सिंह, रिपुंजय सिंह, राकेश प्रताप सिंह, गुड्डू बिंद,सिकंदर बिंद आदि, बहुत अधिक संख्या में पशुपालकों की उपस्थिति रही।


रिपोर्टर