डेहरी पुलिस कार्यालय में रोहतास एसपी श्री राज ने सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 30, 2026
- 2 views
रोहतास। जिले के पुलिस अधीक्षक श्री राज ने शनिवार को डेहरी स्थित पुलिस कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने एसपी के समक्ष अपनी शिकायतें रखीं और मामलों में कार्रवाई की मांग की।
एसपी ने बारी-बारी से लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है।
मिस्टर राज ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने पर भी जोर दिया।
एसपी के समक्ष अपनी समस्याएं रखने पहुंचे लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की। अधिकारियों को मिले निर्देश के बाद फरियादियों को अपनी शिकायतों के उचित समाधान की उम्मीद जगी है।
रोहतास SP का कड़ा निर्देश, सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी
रोहतास पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार सख्त निगरानी रखी जा रही है। आपत्तिजनक, भ्रामक या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर पुलिस की नजर है।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया से जुड़े कुछ मामलों में साइबर क्राइम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा संबंधित लोगों की छानबीन की जा रही है।
पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों से अपील है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचें और धैर्य बनाए रखें। सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले सोचें—कानून का उल्लंघन न करें।


रिपोर्टर