एसडीएम ने कैथी में वॉलीबॉल फाइनल मैच का किया उद्घाटन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 30, 2026
- 3 views
रोहतास। जिले के विक्रमगंज अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज दिलीप कुमार ने शनिवार को प्रखंड संझौली अंतर्गत ग्राम कैथी में आयोजित अंतर-ग्रामीण वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच का फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया।इस अवसर पर एसडीएम श्री दिलीप कुमार ने दोनों फाइनलिस्ट टीमों के खिलाड़ियों से बारी-बारी से परिचय प्राप्त किया, उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।मैच के उद्घाटन के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि"खेल केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह जीवन का अनुशासन सिखाता है। खेल के मैदान से ही युवाओं में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, हार को स्वीकार करने और जीत के लिए संघर्ष करने का जज्बा पैदा होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतिभाएं छिपी हैं, जिन्हें सही मंच मिलने पर वे राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। प्रशासन हमेशा ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देगा।उन्होंने आगे कहा कि सरकार युवाओं को नशा से दूर रखकर खेल से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और ग्रामीण स्तर पर इस प्रकार के टूर्नामेंट युवाओं के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म है।उन्होंने आयोजन समिति, कैथी के युवाओं एवं स्थानीय ग्रामीणों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी और युवाओं से अपील की कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।इस अवसर पर स्थानीय मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, आयोजन समिति के अध्यक्ष सहित सैकड़ों खेल प्रेमी ग्रामीण उपस्थित रहे। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा।


रिपोर्टर