स्नान और सेल्फी के दौरान जलाशय की गहरे पानी में डूबे युवक की शव 36 घंटे बाद भी नहीं लगी गोताखोरों के हाथ

स्थानीय गोताखोरों सहित भोजपुर से पहुंचे एसडीआरएफ की टीम कर रही तलाश 

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर----- जिला के करमचट थाना क्षेत्र स्थित दुर्गावती जलाशय में स्नान करने व सेल्फी लेने के दौरान गहरे पानी में डूबे युवा की शव 36 घंटे बितने के बावजूद भी स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरएफ की टीम के नहीं लगी हाथ।

मिली जानकारी के अनुसार रोहतास जिला के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा गांव निवासी महेंद्र बिंद के 15 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार रक्षाबंधन के अवसर पर दुर्गावती जलाशय में अपने चार दोस्तों के साथ घूमने और स्नान करने पहुंचा था,जो सेल्फी लेने व स्नान करने के दौरान गहरे पानी में जाने के बाद देखते ही देखते डूब गया और पानी में लापता हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।


हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस भी सक्रिय हुई। शनिवार की सुबह स्थानीय गोताखोरों के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए भोजपुर से एसडीआरएफ की टीम को भी करमचट डैम बुलाया गया। एसडीआरएफ के जवानों ने डैम के गहरे पानी में करीब छह घंटे तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का शव बरामद नहीं किया जा सका।

मौके पर मौजूद रहे करमचट थानाध्यक्ष

पूरे सर्च ऑपरेशन के दौरान करमचट थाना अध्यक्ष पंकज कुमार भी मौके पर मौजूद रहे।

पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और एसडीआरएफ एवं स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी की।

डैम में सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठ रहे सवाल

करमचट डैम में आए दिन बड़ी संख्या में लोग घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। खासकर छुट्टियों और त्योहारों के दौरान डैम परिसर में लोगों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में गहरे पानी वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी बोर्ड की आवश्यकता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

लोगों का कहना है कि डैम में कई ऐसे स्थान हैं जहां पानी की गहराई का अंदाजा बाहर से नहीं लगाया जा सकता। ऐसे स्थानों पर लोगों के पानी में जाने पर रोक लगाने के साथ-साथ पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी की जरूरत है।

अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि डैम के गहरे पानी में लापता हुए रोहित कुमार का शव कब तक बरामद हो पाता है। समाचार प्रेषण समय तक शव बरामद नहीं हुआ है तलाश जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट