मुन्ना गुप्ता को भाजयुमो कैमूर के मंत्री बनाए जाने पर लोगों में हर्ष,

रामगढ़ ।।  प्रखंड अन्तर्गत सहुका पंचायत के उपमुखिया मुन्ना गुप्ता को  कैमूर भाजयुमो के मंत्री बने।

नवनियुक्त मंत्री बने मुन्ना गुप्ता ने बताया कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मा. दिलीप जायसवाल जी बीजेपी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मा. भारतेंदु मिश्रा जी बीजेपी के कैमूर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय जी के निर्देश पर भाजयुमो के  जिला अध्यक्ष ऋषभ प्रताप सिंह द्वारा मुझे  भाजयुमो कैमूर जिला  के मंत्री बनाया गया है। इसलिए मैं भाजपा और भाजयुमो के प्रदेश और जिला के  नेतृत्व के पदाधिकारियों को धन्यवाद देता हूं। मै सभी कार्यकर्ताओं की तरह भाजपा का एक समान्य कार्यकर्ता हु जो मुझे जिम्मेवारी मिली है मै उसे बखूबी निभाने की कोशिश करूंगा


वही मुन्ना गुप्ता को  कैमूर जिला भाजयुमो के मंत्री बनाए जाने पर लोगों में हर्ष, वही बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी अभय कुमार सिंह,अरविंद सिंह मुखिया मनोज राम,प्रदीप राम शंकर राम,नीतू सिंह इत्यादि लोगों ने दी बधाई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट