ई रिक्शा व बाइक की भीषण टक्कर युवक की हुई मौत

कैमूर-- जिला के नगर पंचायत कुदरा लालापुर ओवर ब्रिज के समीप ई रिक्शा व बाइक की भीषण टक्कर में 26 वर्षीय युवक की हुई मौत। मृतक के परिजन परमानंद पाल


 से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह समय लगभग 4:00 बजे कुदरा निवासी विकास कुमार पाल उम्र 26 वर्ष जो अपने बाइक से ओवर ब्रिज से पार करते हुए आगे की ओर जा रहे थे, कि सामने से आ रहे ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर हो गया। जिस टक्कर में मोटरसाइकिल सवाल सड़क से पश्चिम की ओर गिर पड़े वही ई रिक्शा पूरब की ओर गिर पड़ा। इसके कुछ समय बाद ही ई-रिक्शा चालक अपने सवारियों को ई रिक्शा में बिठाया और मौके से फरार हो गया। जब आसपास के लोग जगे तो टोल फ्री नंबर 112 पर सूचना दिए, मौके पर पहुंचे 112 नंबर के प्रशासन द्वारा व्यक्ति को सदर अस्पताल भभुआं भेजा गया। जहां जांच के क्रम में चिकित्सकों द्वारा व्यक्ति को मृत पाया गया। जिसकी जिसकी खबर नगर पंचायत में पहुंचते ही लोग शोकाकुल हो गए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट