मां चामुंडा माता मंदिर पर हुआ कन्या भोज का आयोजन
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 05, 2025
- 326 views
तलेन । मां चामुंडा माता मंदिर पर नवरात्रि पर्व के समापन को लेकर रविवार को कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कन्याओं और श्रद्धालुओं ने भोजन ग्रहण किया । इस मौके पर चामुंडा माता मंदिर समिति सदस्य एवं नगर के वरिष्ठजन श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।यह कन्या भोज लगभग सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 3बजे तक चला। माता चामुड़ा का यह मंदिर लगभग से 100से अधिक वर्षों पुराना है यह नवरात्री मे मंदिर में अखंड रामचरितमानस पाठ व गरबा का आयोजन किया जाता है नगर के भक्तगण प्रतिदिन माता जी के दर्शन करने आते है।


रिपोर्टर