शराब और देशी राइफल के साथ महिला गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 09, 2025
- 63 views
रोहतास । रोहतास पुलिस ने विक्रमगंज थाना क्षेत्र के रौनी गांव से गुप्त सूचना के आधार पर देसी मसालेदार शराब एवं देशी राइफल के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर संबंधित मामला दर्ज करते हुए जांच के उपरांत जेल भेज दिया। स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि को जानकारी देते हुए बिक्रमगंज एएसपी सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संकेत कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के रौनी गांव से पप्पू सिंह उर्फ पप्पू यादव की पत्नी रामवती देवी को साढ़े 9 लीटर देसी मसालेदार शराब एवं एक अवैध देशी राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला के विरुद्ध संबंधित मामला दर्ज करते हुए जांच के उपरांत जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।


रिपोर्टर