पांचवें दिन 12 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 17, 2025
- 72 views
रोहतास।बिहार विधान सभा चुनाव में रोहतास जिले के सातों विधानसभा में नामांकन पत्र दाखिल करने के पांचवें दिन शुक्रवार को 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिसमें चेनारी विधानसभा से सुधरी राम ने निर्दलीय, नेहा कुमार ने जनसुराज, मंगल राम ने कांग्रेस, मधु राम ने राष्ट्रीय समता दल पार्टी से नामांकन दाखिल किया है। सासाराम विधानसभा से ओमजीत कुमार ने निर्दलीय एवं आशुतोष सिंह ने नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी से नामांकन दाखिल किया है। करहगर विधानसभा से उदय प्रकाश सिंह ने बहुजन समाज पार्टी एवं दीपक कुमार ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। दिनारा विधानसभा क्षेत्र से आलोक कुमार सिंह ने आरएलएम पार्टी से नामांकन दाखिल किया है। डिहरी विधानसभा से रंजन कुमार ने निर्दलीय, राजीव रंजन सिंह ने लोजपा (रा) पार्टी एवं प्रदीप ललन सिंह ने जन सुराज पार्टी से नामांकन दाखिल किया है। वहीं, कुल 87 अभ्यर्थियों ने एनआर कटवाया है।


रिपोर्टर