डीएम ने मतदान जागरूकता अभियान के तहत किया महिलाओं से संवाद


रोहतास। स्वीप कोषांग के अंतर्गत शनिवार को सासाराम के मल्टीपर्पस हॉल में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी उदिता सिंह ने जीविका समूह के सीसी, आंगनवाड़ी, एलएस एवं शिक्षा के आशा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। जिसमें लगभग 300 महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

संवाद के तहत जिला पदाधिकारी ने बताया कि आप सभी महिलाओं का योगदान मतदाता जागरूकता अभियान में बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने सभी को निदेश दिया की चुनाव के दिन ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को भूतों पर मत देने के लिए लेकर आए और उनके सहयोगी बने। मतदान के दिन पूर्वाहन 9:00 बजे तक ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। सभी महिलाएं यह सुनिश्चित करें कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को घर से लेकर आए और मतदान संबंधी उनके वोट अधिकार के बारे में अवगत कराए। रोहतास जिला प्रशासन इस बार महिलाओं के लिए मतदान के दिन विशेष व्यवस्था के साथ तैयार है। जिसमें जो महिलाएं आने में सक्षम नहीं है। उनके लिए वाहन की व्यवस्था महिलाओं के लिए अलग कतार की व्यवस्था एवं वैसे महिलाएं जो गर्भवती हैं उनके लिए विशेष कमरा की व्यवस्था की जाएगी। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार इस बार महिलाओं को केंद्र में रखकर मतदान किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताया है कि इस बार महिला वोटर ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि पिछली बार जो महिला और पुरुषों के वोट में जो अंतर था। वह इस बार वोट अंतर में अप्रत्याशित सुधार करेंगे। जिला पदाधिकारी के अलावा स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे नोडल पदाधिकारी के द्वारा भी संवाद किया गया और उन्होंने मतदान से संबंधित बारीकियां सभी लोगों को बताया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार मतदान संबंधी सभी जागरूकता कार्यक्रम युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे हैं जिससे रोहतास जिला पिछली बार की तरह इस बार भी अव्वल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट