मियांचक हंसिया मेले में डीजे पर नाचने को लेकर बवाल के बाद बरसठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 आरोपी गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Oct 20, 2025
- 315 views
शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, सभी को बीएनएसएस की धाराओं में किया गया चालान
बरसठी (जौनपुर)। थाना बरसठी क्षेत्र के मियांचक हंसिया गांव में रविवार की रात आयोजित वार्षिक मेले में डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कहासुनी मारपीट में बदल गई और मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही बरसठी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हालात को नियंत्रित किया और सोमवार को छापेमारी कर 18 लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि मेले के दौरान कुछ युवक डीजे पर अपने पसंदीदा गाने बजाने को लेकर आपस में भिड़ गए थे। झगड़ा बढ़ने पर मौके पर हंगामा शुरू हो गया। प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक के नेतृत्व में बरसठी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए विशाल गौतम, अमित कुमार गौतम, भोले सरोज, सुजीत सरोज, नीरज बिन्द, अरविन्द पटेल, अनिल साहू, दीपक अग्रहरि, सन्दीप मौर्य, गोपी गुप्ता, श्रेयस विश्वकर्मा, राजू पटेल, प्रतीक पटेल, धनन्जय बिन्द, अखिलेश बिन्द, विकास सोनकर, किशन सोनकर और अविनाश यादव को गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया।
गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक के साथ उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, पारसनाथ यादव, अम्ब्रीश कुमार सिंह, सुरेन्द्र सिंह, विनोद कुमार चतुर्वेदी, हेड कांस्टेबल विजय शंकर, दिलीप बिन्द, अखिलेश यादव, पवित्र भूषण तिवारी, राजकुमार यादव, कांस्टेबल संदीप कुमार पटेल, शेरबहादुर यादव और वकील चौहान शामिल रहे।
थानाध्यक्ष देवानंद रजक ने बताया कि सभी आरोपियों को शांति भंग की धाराओं में न्यायालय भेजा गया है। मेले में अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।


रिपोर्टर