महिला ने सास-ससुर और पति पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का लगाया आरोप

भिवंडी। शांतिनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति, सास-ससुर और अन्य रिश्तेदारों पर लगातार मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सायरा ( काल्पनिक नाम) (28) निवासी शांतिनगर, ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका विवाह शोएब खान (40) से हुआ था। शादी के बाद से ही सास बशीरून खान, ससुर मकसूद खान और देवर मैफूज खान (निवासी सुलतानपुर, अकबर नबीनगर, जनपद प्रयागराज, उत्तर प्रदेश) उन पर लगातार अत्याचार कर रहे थे।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि परिवार के सदस्यों ने उसे बार-बार मानसिक यातना दी, उसके चरित्र पर संदेह जताया और बच्चों के जन्म के बाद भी उसे ताने दिए जाते रहे। पति शोएब खान ने भी उस पर अमानवीय व्यवहार किया और उसे घर से निकाल देने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, पति और ससुरालवालों ने मिलकर उसे मानसिक रूप से इतना परेशान कर दिया कि उसने कई बार आत्महत्या करने का विचार किया। वहीं, पीड़िता का आरोप है कि उनके  ससुराल पक्ष के एक अन्य रिश्तेदार इफ्तियाज फारूकी ( पप्पू) ने भी उसे धमकाया और परिवार की ओर से समझौते के लिए दबाव डाला। शांतिनगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 85,115(2),352,351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक सचिन देसाई कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट