छत्रपति शिवाजी महाराज की ऐतिहासिक विरासत पर आधारित किल्ला स्पर्धा का आयोजन

भिवंडी। स्वराज्य के शिल्पकार छत्रपति शिवाजी महाराज की वीर विरासत और उनके किलों के प्रेरणादायी इतिहास को नमन करते हुए स्वाभिमान सेवा संस्था, भिवंडी की ओर से "स्वाभिमान श्री" भव्य किल्ला स्पर्धा के पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के संस्थापक एवं वरिष्ठ नगरसेवक संतोष एम. शेट्टी की अध्यक्षता में पद्मानगर स्थित जनसंपर्क कार्यालय में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर स्वाभिमान सेवा संस्था के अध्यक्ष हसमुख पटेल, उद्योजक वल्लल सेठ, श्री मार्कंडेय महामुनी वाचनालय समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास गवडा, श्री सिद्धिविनायक भक्त सेवा मंडल के अध्यक्ष ईश्वर पामू सहित रमेश पूजारी, मोहन कोंडा, श्रीनिवास अडेप, श्रीनिवास कुसमा, रमेश सांबरी, ज्ञानेश्वर चिंतेवार, केतन मालदे, प्रसाद बुरा, राम बुरा, सागर, राकेश और मनीष मिश्रा उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बच्चों द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के किलों की प्रतिकृतियां तैयार कर प्रदर्शित की गईं, जिन्हें नागरिकों ने सराहा। समारोह में बोलते हुए संतोष शेट्टी ने सभी बाल कलाकारों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि किला केवल एक संरचना नहीं है, यह शिवभक्ति का प्रतीक है तथा स्वाभिमान और स्वराज्य की सदियों पुरानी भावना का संदेश देता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं नई पीढ़ी में इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।कार्यक्रम के दौरान विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजन को नागरिकों का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिला और पूरे परिसर में शिवभक्ति और गर्व का जोश देखने को मिला।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट