भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा का संदेश छठ पूजा 2025

अनुमंडल संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआंं(कैमूर)-- अनुमंडल अंतर्गत भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, ने  सभी को पावन महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आस्था, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक है। मैं आप सभी से निवेदन करता हूँ कि इस पर्व को शांति, सौहार्द और सुरक्षा के साथ मनाएँ।

छठ घाट पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से मेरा आग्रह है कि कुछ महत्वपूर्ण बातों का विशेष ध्यान रखें —

कोई भी व्यक्ति गहरे पानी में न उतरे, क्योंकि ज़रा सी असावधानी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

बच्चों को पानी में उतरने से रोकें, वे उत्साह में जोखिम उठा लेते हैं।


जो बाहरी श्रद्धालु या रिश्तेदार यहाँ आए हैं और जिन्हें घाट की गहराई या स्थिति की जानकारी नहीं है, उन्हें गहरे पानी में जाने से अवश्य रोका जाए।

हर घाट पर प्रशिक्षित तैराकों की तैनाती की गई है। फिर भी, सतर्क रहना हम सबकी ज़िम्मेदारी है।

भीड़ वाले स्थानों पर आतिशबाज़ी न करें, इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।

सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और आपसी सौहार्द बनाए रखें।

छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान दें, उन्हें कभी भी अकेला न छोड़ें।


हमारा उद्देश्य है कि यह पावन पर्व सुरक्षित और आनंदमय वातावरण में संपन्न हो। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, पर आपकी सहयोग और सजगता सबसे ज़रूरी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट