बरसठी पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बरसठी, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में बरसठी थानाध्यक्ष देवानंद रजक के नेतृत्व में गठित टीम ने वांछित अभियुक्त काजू पटेल को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त काजू पटेल पुत्र स्व. श्यामराज पटेल, निवासी ग्राम बधनरी, थाना बरसठी, उम्र लगभग 19 वर्ष, मुकदमा अपराध संख्या 224/2025, धारा 64(1), 87, 137(2) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहा था। पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि अभियुक्त बधनरी गेट के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर अभियुक्त को मौके से दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक, उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव, हेड कांस्टेबल उमाशंकर सिंह, पवित्र भूषण तिवारी एवं राजकुमार यादव शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट