सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर तलेन में रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 31, 2025
- 191 views
तलेन । लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सुबह पुलिस थाना तलेन द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के छात्र-व युवाओं ,नगर के वरिष्ठजन जनप्रतिनिधिओं ने भाग लिया। इस मौके पर हिंदू धार्मिक उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रर सिंह यादव, अवध नारायण उपाध्याय ,पार्षद कैलाश मोहन यादव, राधेश्याम यादव, मनमोहन यादव , महेश भतकारिया, मानसिंह यादव ,रईस मंसूरी, छात्र-छात्राएं नगर परिषद कर्मचारी व पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।


रिपोर्टर