प्रेक्षक ने दिनारा विधानसभा के सेक्टर अधिकारियो संग की बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 06, 2025
- 22 views
रोहतास। जिले केदिनारा विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों के साथ सामान्य प्रेक्षक ने की बैठक।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के संदर्भ में दिनारा विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सामान्य प्रेक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौर,आईएएस ने रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय, बिक्रमगंज में की। बैठक में सामान्य प्रेक्षक ने निर्वाचन की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की तथा सभी सेक्टर अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेक्टर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की आचार संहिता उल्लंघन की सूचना तत्काल नियंत्रण कक्ष को दें।
रिटर्निंग ऑफिसर, दिनारा विधानसभा ने भी सभी सेक्टर अधिकारियों को बूथों पर आवश्यक सुविधाओं जैसे- पेयजल, रैंप, शौचालय, बिजली आदि की स्थिति का भौतिक सत्यापन करने एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
सामान्य प्रेक्षक ने यह भी कहा कि प्रशासन का लक्ष्य मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण में मतदान का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने तथा “सविनय मतदान, निर्भय मतदान” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आग्रह किया। बैठक में उपस्थित सभी सेक्टर पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति एवं आवश्यकताओं की जानकारी दी। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, लॉजिस्टिक व्यवस्था, संचार माध्यमों की उपलब्धता तथा परिवहन-व्यवस्था आदि विषयों पर भी चर्चा की गयी।
जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि दिनारा विधानसभा क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में भी चुनाव-प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो।


रिपोर्टर