एक मोटरसाइकिल पर पांच बैठे युवकों की मोटरसाइकिल लडी तीन घायल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 19, 2026
- 1 views
रोहतास। दुर्गा पूजा का पंडाल देखने डेहरी जा रहे युवकों की बाइक गोड़ारी पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। एनएच-120ए पर बाइक और ऑटो के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में एक युवक की स्थिति गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सासाराम रेफर किया गया।घटना काराकाट थाना क्षेत्र के गोड़ारी मुख्य बाजार स्थित पुल के पास की है। जानकारी के अनुसार, अपाचे बाइक (बीआर-24एएम-2732) पर पांच लोग सवार होकर डेहरी के पाली में दुर्गा पूजा का पंडाल देखने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ऑटो में बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गये। स्थानीय लोगों तथा दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के सहयोग से घायलों को सीएचसी काराकाट पहुंचाया गया।घायलों में बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के घुसियाकला निवासी जितेंद्र सिंह के 25 वर्षीय पुत्र काली चरण कुमार उर्फ कालीचरण यादव को गंभीर चोटें आयी हैं। उनके बाएं हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर और आंख के पास चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया। बाइक पर सवार घुसियाकला निवासी संतोष कुमार के 23 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार, सत्येंद्र साह के पुत्र विष्णु राज और श्रीभगवान यादव के पुत्र अंकित कुमार के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, अन्य सवारों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। पांचवें सवार की पहचान नहीं हो सकी है।सूचना मिलने पर काराकाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक तथा ऑटो को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इधर, स्थानीय लोगों ने गोड़ारी पुल के पास बैरिकेडिंग लगाने और वाहनों की गति नियंत्रित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि दुर्गा पूजा के दौरान सड़कों पर भीड़ बढ़ने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम जरूरी हैं।


रिपोर्टर