50 हजार का इनामी कुख्यात गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 06, 2025
- 116 views
6 कांडों का है अभियुक्त
रोहतास। पुलिस कप्तान रौशन कुमार ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिन्होंने पचास हजार रुपए की इनामी को झारखंड से पकड़ा गया है।
दरअसल, दिनांक 28.04.25 को सासाराम के अमरा तालाब स्थित पुरानी जी.टी. रोड पर हरिओम मेडिकल के सामने से व्यवसायी सूरज प्रसाद साह (उम्र लगभग 52 वर्ष) का अपराधियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद ₹50,00,000 (पचास लाख रुपये) की फिरौती की मांग की गई।
अपहृत को सकुशल बरामद करने तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01दिलिपकुमार सासाराम के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम में करवंदिया के थाना प्रभारी और तकनीकी सहायता के लिए जिला खुफिया इकाई शामिल थी।
जांच में पता चला कि अपराध अशोक साह उर्फ अशोक मास्टर के गिरोह द्वारा किया गया था। उसके गिरोह के सात अन्य लोग भी इसमें शामिल पाए गए।
तकनीकी साक्ष्य और खुफिया जानकारी के आधार पर अपहृत व्यवसायी सूरज प्रसाद को चार घंटे के अंदर नासरीगंज थाना क्षेत्र के सोन नदी के किनारे पडुरी गांव से सकुशल बरामद कर लिया गया।गिरोह के सात अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि गिरोह का सरगना अशोक साह उर्फ अशोक मास्टर घटना के बाद छिप गया।
05.11.2025 को खुफिया जानकारी मिली कि फरार गिरोह का सरगना अशोक साह उर्फ अशोक मास्टर झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गम्हरिया गांव में छापेमारी कर एक घर से कुख्यात अपराधी अशोक साह उर्फ अशोक मास्टर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार गिरोह के सरगना अशोक साह उर्फ अशोक मास्टर ने इस घटना तथा फिरौती के लिए अपहरण के कई अन्य मामलों को कबूल किया।
गिरफ्तार गिरोह का सरगना अशोक साह उर्फ अशोक मास्टर फिरौती के लिए अपहरण और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में भी वांछित है।
अशोक साह उर्फ अशोक मास्टर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है तथा उनके नेटवर्क की जांच की जा रही है।
अशोक साह 6 कांडों का आपराधिक इतिहास है (फोटो कमेंट में) । उनके अन्य आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
पुलिस टीम के सभी सदस्यों को पुरस्कृत किया जाएगा।
गिरफ्तार अपराधियों
अशोक साह उर्फ अशोक मास्टर, पिता रामराज साह, रोहतास जिले के नासरीगंज के हरिहर गंज का निवासी है।


रिपोर्टर