बरसठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शांति व्यवस्था भंग करने पर छह अभियुक्त को किया गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Nov 09, 2025
- 266 views
बरसठी, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे “अपराध एवं अपराधियों, वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान” के तहत बरसठी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक के कुशल नेतृत्व में विभिन्न गांवों में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने अलग-अलग स्थानों पर विवाद कर शांति व्यवस्था भंग की थी।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह मय हमराह पुलिस बल ने ग्राम सुखलालगंज में रास्ते के विवाद को लेकर हुए झगड़े में शांति व्यवस्था भंग करने वाले रईश अली पुत्र सोमारू हाशमी (35 वर्ष) निवासी सुखलालगंज को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार ग्राम नरहरपुर में पाइप तोड़ने और छत पर पत्थर फेंकने के विवाद में झगड़ा करने वाले आकाश यादव पुत्र अनिल यादव (20 वर्ष) तथा आकाश शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा (19 वर्ष) दोनों निवासी नरहरपुर को हिरासत में लिया गया।
उपनिरीक्षक अम्ब्रीश कुमार सिंह ने ग्राम राजापुर परियत में इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने को लेकर हुए विवाद में राकेश गौतम पुत्र विजय कुमार (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया, जबकि उपनिरीक्षक अनिल कुमार वर्मा ने ग्राम चमरहा में पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद में नीरज यादव पुत्र भागवत यादव (32 वर्ष) और विवेक यादव पुत्र विजय बहादुर यादव (26 वर्ष) दोनों को पुलिस हिरासत में लिया। सभी अभियुक्तों को अमादा फौजदारी होने एवं संज्ञेय अपराध कारित करने की आशंका के दृष्टिगत शांति व्यवस्था की रोकथाम हेतु धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया और विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अम्ब्रीश कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनिल कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल कौशल कुमार सिंह, यादवेन्द्र यादव, अखिलेश यादव तथा कांस्टेबल अमित कुमार और रिजवान अली शामिल रहे। बरसठी पुलिस की यह त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति जौनपुर पुलिस की सक्रियता और तत्परता को प्रदर्शित करती है।


रिपोर्टर