कैमूर पहूंचे तेजस्वी यादव चुनावी सभा को किया संबोधित,चुनावी सभा में भभुआं से वीरेंद्र व चैनपुर से ब्रजकिशोर को पहनाया माला

जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर--  नगर परिषद भभुआ हवाई अड्डा के मैदान में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री गुजरात में रोजगार दे रहे हैं बिहार में कट्टा पिस्टल की बात करते हैं, यही इनके अंदर खुबसूरती है। उन्होंने भभुआ विधानसभा से वीरेंद्र सिंह कुशवाहा एवं चैनपुर से पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर बिंद के गले में माला पहनकर जय घोष का उद्घोषक करते हुए कहा कि मोदी झूठ बोलने में महारत हासिल किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव की बहार चल रही है इस बार बिहार में राजद की सरकार बनेगी पलायन की नौबत नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मी से लेकर शिक्षक एवं अन्य कर्मियों को सारी सुविधा प्रदान किया जाएगा।महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा। शिक्षा के उज्जवल भविष्य के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा महिलाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा वृद्धा पेंशन प्रति माह 1500 सौ रुपए, बिजली 200 यूनिट, राशन किरासन मुक्त मिलेगा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि इधर-उधर भटकना नहीं है महा गठबंधन प्रत्याशी को विजय बनाकर बिहार में सरकार बनाना है, बिहार में सरकार बनेगा तभी भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने युवाओं को अपील करते हुए कहां की बिहार में सरकार बनने पर भारी पैमाने पर सरकारी नौकरियों में भर्ती किया जाएगा साथ ही साथ रोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ता एवं शिक्षक प्रशिक्षण कर रहे छात्रों एवं छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान किया जाएगा। मंच पर मौजूद बक्सर सांसद सुधाकर सिंह, सासाराम सांसद मनोज कुमार, भाकपा माले सचिव कामरेड विजय सिंह यादव, सीपीआई नेता प्रोफेसर कमला सिंह, सीपीएम नेता रंगलाल पासवान,राजद नेता भोला सिंह यादव, अरुण सिंह उर्फ मिलन कुशवाहा, डॉ जागेश्वर सिंह यादव,पूर्व नगर अध्यक्ष ललन यादव, सिराजुद्दीन अंसारी, मोरध्वज सिंह, सहित काफी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट