रामगढ़ विधान सभा प्रत्याशी के पक्ष में भाजपा नेता पवन सिंह ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 09, 2025
- 94 views
पवन सिंह को देखने के लिए उमड़ी भीड़, कंट्रोल करने में पुलिस के छूटे पसीने
जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर-- जिले के दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत बिछिया महाविद्यालय के मैदान में आज रविवार की दोपहर भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह के जनसभा में भाजपा नेता पवन सिंह पहुंचे हुए थे। इस दौरान पवन सिंह को देखने के लिए बिछिया के महाविद्यालय मैदान में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के पसीने छूट गए। यहां तक कि बैरिकेडिंग को बचाने व भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इस दौरान दर्जनों से अधिक कुर्सियां भी टूट गई।
समर्थकों में इतना उत्साह था कि पवन सिंह को देखने के लिए बैरिकेडिंग को तोड़कर मंच तक पहुंच गए। मंच से चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पवन सिंह ने कहा कि बिहार में विकास की गति बनाए रखने के लिए एनडीए को वोट दें। NDA की सरकार में बिहार का तेजी से विकास हो रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह ने कहा कि जिस तरह से मुझे उपचुनाव में कामयाबी मिली ठीक उसी प्रकार मुझे इसबार भी विधानसभा के चुनाव में जनता से आशीर्वाद मिल रहा है। और निश्चित रूप से मुझे जनता जीत दिलाएगी।


रिपोर्टर