भिवंडी में 1.71 करोड़ की जमीन घोटाला आरोपी फरार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 18, 2025
- 120 views
भिवंडी। शांतिनगर पुलिस थाना क्षेत्र में जमीन सौदे के नाम पर करोड़ों की ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित प्रकाश नानजी पटेल,निवासी मुलुंड (प.), मुंबई ने शांतिनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, आरोपी हसमुख केशवजी कंझारिया निवासी कामतघर भिवंडी, ने वर्ष 2009 से 2025 तक पीड़ित को पिंपलास और पिंपलनेर क्षेत्र में उनकी तथा अन्य व्यक्तियों की 25 एकड़ जमीन बेचने का भरोसा दिया था। आरोपी ने दावा किया था कि यह जमीन 10 करोड़ रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी। पीड़ित को भरोसा दिलाकर आरोपी ने समय-समय पर 1,71,00,000/- नकद एवं बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त किए। लेकिन न तो संबंधित जमीन उनके नाम की निकली और न ही आरोपी ने जमीन का कोई सौदा पूरा किया। शिकायतकर्ता के अनुसार, भरोसा देने के बावजूद आरोपी ने न तो जमीन दिलाई और न ही दी गई रकम वापस की। इस मामले में शांतिनगर पुलिस स्टेशन में गु.र. क्र. 1262/2025, भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2) (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक अतुल अतुल अडुरकर कर रहे हैं।


रिपोर्टर