इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी महंगी, शादी का झांसा देकर युवती से बार-बार दुष्कर्म
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 18, 2025
- 88 views
भिवंडी। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक 25 वर्षीय युवती के लिए दर्दनाक अनुभव में बदल गई। आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम पर भरोसा जीतने के बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ कई महीनों तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,कोनगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक, इस क्षेत्र की रहने वाली एक निजी कंपनी में कार्यरत 25 वर्षीय युवती की इंस्टाग्राम पर किरण रामा पवार (25) निवासी पवारवाडी, सुभाषनगर, नाशिक से जान-पहचान हुई। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया और इसी बहाने 5 मई 2024 से 28 अक्टूबर 2025 के बीच कई स्थानों पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती को शहाड के स्वयं लॉज, नाशिक के त्र्यंबकरोड और अन्य ठिकानों पर ले जाता रहा। युवती का आरोप है कि शादी की बात लगातार टालने और उसके विरोध करने पर आरोपी ने दबाव बनाते हुए जबरन संबंध बनाए। पीड़िता ने 17 नवंबर 2025 को रात 9:45 बजे कोनगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कोनगांव पुलिस ने आरोपित के खिलाफ BNS की धारा 69,64(2)(एम) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक दिलीप दुमणे कर रहे है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।


रिपोर्टर