मंजू ज्ञानदीप फाउंडेशन के तरफ से निशुल्क नेत्र शिविर का किया गया आयोजन

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती{कैमूर}-- प्रखंड अंतर्गत मधुरा गांव में शुक्रवार को मंजू ज्ञानदीप फाउंडेशन के तत्वाधान में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लाभ उठाया। इस शिविर में लगभग ढाई सौ मरीजों के आंख की जांच की गई जिसमें जिन्हें चश्मा की आवश्यकता थी उन्हें निशुल्क चश्मा दिया गया वही जिनको ड्रॉप और दवा की आवश्यकता थी उन्हें चिकित्सकों के द्वारा ड्रॉप और दवा दिया गया। जबकि जिनकी आंखों में मोतियाबिंद था जिनका ऑपरेशन करना था उन्हें चिन्हित करके 6 दिसंबर को वाराणसी के किसी अच्छे हॉस्पिटल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष मधुरा गांव में मंजू ज्ञानदीप फाउंडेशन के तत्वाधान में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है इसी दौरान इस वर्ष भी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिससे सुदूर ग्रामीण इलाकों के लोग।को काफी राहत मिली।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट