एक खुदरा शराब विक्रेता को धर से गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 28, 2025
- 196 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती{कैमूर}-- थाना प्रशासन द्वारा एक शराब के खुदरा विक्रेता को शराब के साथ गिरफ्तार करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को जैसे ही पता चला की थाना क्षेत्र के ग्राम मसौढ़ा में एक व्यक्ति खुदरा शराब का बिक्री करता है। तो सूचना मिलते ही पुलिस खुदरा शराब विक्रेता के घर पहुंच कर उसके पास से शराब बरामद की और थाना लाया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 19 वर्षीय युवक जानकारी मुताबिक नीतीश कुमार राय रामवली, राय ग्राम मसौढा का रहने वाला बताया जाता है। उसके पास से कुल लीटर में,7.4 लीटर शराब बारामद की गई। पूछताछ के बाद युवक को अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में दिया गया।


रिपोर्टर