थाना प्रशासन द्वारा भूमि विवाद में प्रथम पक्ष से 7 तो द्वितीय पक्ष से 11 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में

संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआं(कैमूर)-- भगवानपुर थाना क्षेत्र के परमालपुर गाँव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर अचानक तनाव बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से मारपीट और हंगामे की नौबत आ गई। सूचना मिलते ही भगवानपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने दल-बल के साथ मौके पर पहुँच स्थिति को नियंत्रित किया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम पक्ष का आरोप था कि उनके खतियानी जमीन पर लगाए गए धान के पौधे को दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा काटा जा रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। प्रथम पक्ष ने इसकी सूचना थाना को दी, जिसके बाद दोनों पक्षों को थाना लाकर अलग-अलग सुना गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी अंचलाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारियों को भी दी गई।

पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए कुल 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया—प्रथम पक्ष से 9 और द्वितीय पक्ष से 11 लोगों को।

प्रथम पक्ष से गिरफ्तार किए गए लोग हैं:

चंद्रमा सिंह, पिता स्व. मुन्नी सिंह; भानु प्रताप सिंह, पिता गुलाबचंद सिंह; धर्मजीत कुमार, पिता रामचंद्र सिंह; जितेंद्र कुमार, पिता स्व. नगीना सिंह; बादल कुमार, पिता भानु प्रताप सिंह; अजय कुमार सिंह, पिता गौरीशंकर सिंह; तथा रौशन कुमार, पिता उपेंद्र सिंह—सभी ग्राम परमालपुर, थाना भगवानपुर, जिला कैमूर।

दूसरे पक्ष से गिरफ्तार लोग हैं:

रंजीत कुमार, पिता राम सिहासन सिंह; नंदू सिंह, पिता शुकर सिंह; लोरिक सिंह, पिता रामबच्चन सिंह; रामबिहारी सिंह, पिता स्व. देवनाथ सिंह; सुदर्शन सिंह, पिता स्व. सीताराम सिंह; धर्मदेव सिंह, पिता सुदर्शन सिंह; संतोष सिंह, पिता शुकर सिंह; सुरेश सिंह, पिता स्व. सीताराम सिंह; सर्वजीत सिंह, पिता राम सिहासन सिंह; बृजभान सिंह उर्फ बिहारी, पिता रामबिहारी सिंह; तथा विनोद कुमार, पिता नंदू सिंह—सभी ग्राम परमालपुर, थाना भगवानपुर, जिला कैमूर।

सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जाँच कराया गया। जाँच के बाद पुलिस ने सभी को भभुआंं अनुमंडल न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर गाँव में तनाव की स्थिति न बने, इसके लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट