सरस्वती विद्या मंदिर बीनागंज के 10 विद्यार्थी और 2 शिक्षक होंगे IISF-2025 में शामिल

बीनागंज , मध्यप्रदेश । सरस्वती विद्या मंदिर बीनागंज के 10 विद्यार्थी और 2 शिक्षक 11वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान उत्सव (India International Science Festival – IISF 2025) में सहभागिता करने जा रहे हैं। यह राष्ट्रीय आयोजन भारत सरकार द्वारा पंचकूला, चंडीगढ़ (हरियाणा) में 6 से 9 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।उत्सव का शुभारंभ 6 दिसंबर को भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में किया जाएगा। यह उत्सव विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा आयोजन माना जाता है, जिसमें देशभर से चयनित विद्यालयों के छात्र शामिल होते हैं।

SSTV कार्यक्रम में छात्र क्या सीखेंगे

चार दिवसीय इस उत्सव में विद्यार्थियों को Student Science & Technology Village (SSTV) के अंतर्गत कई गतिविधियों का अनुभव मिलेगा, जिनमें शामिल हैं—विज्ञान से जुड़े रोचक तथ्य और नवीन शोध ,देश–विदेश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों से संवाद,विज्ञान केंद्रों का अवलोकन और शैक्षिक भ्रमण,भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान एवं गणित के प्रयोग,सभी राज्यों की सांस्कृतिक विविधता से युक्त मंचीय प्रस्तुतियाँ,लेज़र शो तथा विज्ञान आधारित प्रदर्शनियाँ ।

उत्सव का महत्व

विज्ञान मंत्रालय एवं विज्ञान भारती द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह उत्सव छात्रों को विज्ञान और तकनीक के वास्तविक रूप और भविष्य की संभावनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यार्थी न केवल वैज्ञानिकों से मिलकर उनकी उपलब्धियों और शोध कार्यों को समझेंगे, बल्कि अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त करेंगे।विद्यालय परिवार ने चयनित विद्यार्थियों के इस राष्ट्रीय अवसर पर सहभागिता को गर्व का विषय बताया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट