भगवानपुर पुलिस ने तीन वारंटी और दो शराबी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Dec 05, 2025
- 103 views
संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं(कैमूर)-- अनुमंडल के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीती रात विशेष अभियान चलाते हुए तीन वारंटी और दो शराबियों को गिरफ्तार कर भेजा दिया। जेल जिस संदर्भ थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि एएसआई दिलीप कुमार कनौजिया, एएसआई राजीव कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने इलाके में सघन छापेमारी अभियान चलाया।
छापेमारी के दौरान पकड़े गए वारंटी में शामिल हैं—
तजमुल अंसारी, पिता स्व. शाहबुद्दीन अंसारी, ग्राम तोड़ी
मुनीर अंसारी, पिता मुमताज अंसारी, ग्राम तोड़ी
धर्मेंद्र शर्मा, पिता रूप नारायण शर्मा, ग्राम परमालपुर सभी भगवानपुर थाना क्षेत्र, जिला कैमूर के निवासी हैं।
वहीं, शराब पीने के आरोप में पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार है
अंकित कुमार, पिता संजीव कुमार सिंह, ग्राम लालपुर, थाना कुदरा अमरजीत बिंद उर्फ अमरजीत कुमार, पिता रामेश्वर बिंद, ग्राम बुचा, थाना भगवानपुर सभी गिरफ्तार व्यक्तियों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सभी को आवश्यक कागजी कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भभुआं भेज दिया गया।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


रिपोर्टर