डीएम के जनता दरबार में 50 मामले आए
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 05, 2025
- 22 views
रोहतास। जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में डीआरडीए के सभा कक्ष में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया,जिसमें उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व प्रशाखा,निदेशक डीआरडीए,जिला विकास पदाधिकारी, निदेशक, एन०ई०पी०, विशेष कार्य पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी,सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित जिला मुख्यालय स्थित सभी विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। जनता दरबार में आये कुल पचास आवेदकों की,यथा - राजस्व,विकास,विद्युत,लोक स्वास्थ्य एवं अन्य विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएँ अलग-अलग पंक्तियों में बैठाकर उनसे साक्षात्कार करते हुए सुनी गयीं तथा उनसे प्राप्त आवेदनों पर अविलम्ब विचार कर उसे निष्पादित करने हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निदेशों के साथ दे दिया गया।


रिपोर्टर