नो-एंट्री में घुसे डंपर ने डीएसपी 2 की स्कॉर्पियो में मारी टक्कर
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 06, 2025
- 36 views
रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम नगर थाना क्षेत्र के करहगर मोड़ के पास नो-एंट्री की समय सीमा में एक तेज रफ़्तार डंपर ने डीएसपी-2 कुमार वैभव की आधिकारिक स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, हालांकि अधिकारी बाल-बाल बच गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, नो-एंट्री लागू होने के बावजूद भारी वाहनों का शहर में बेधड़क प्रवेश आम बात हो गई है। ट्रैफिक थाने की लापरवाही और तैनात अधिकारियों की उदासीनता लगातार सवालों के घेरे में है। कई लोग यह भी आरोप लगाते हैं कि ट्रैफिक डीएसपी शिकायत पर फोन उठाना भी जरूरी नहीं समझते।
घटना ने सासाराम की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है। लोगों ने त्वरित समीक्षा और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


रिपोर्टर