नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में मना विश्व मृदा दिवस – 2025


रोहतास।गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में विश्व मृदा दिवस प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मिट्टी के संरक्षण और सतत प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसी क्रम में मृदा विज्ञान विभाग, नारायण कृषि विज्ञान संस्थान, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2025 का विश्व मृदा दिवस "स्वस्थ मिट्टी—स्वस्थ शहर” थीम पर सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर हेमंत कुमार सिंह ने अपने अभिभाषण के दौरान मिट्टी के स्वास्थ्य तथा उसका आम जन जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताया | इसके अलावा उद्यान विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो अशोक कुमार तथा पशुपालन विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अरविन्द सिंह ने मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्वों तथा उनके संरक्षण के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। डॉ. तृषा सिन्हा, पादप कार्यिकी विभा ने भी अपने विचारों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशांक शेखर सिंह तथा स्वागत भाषण डॉ. नितेश कुमार सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ अरुण शंकर ने किया। इस अवसर पर नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के सभी शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट