डीएम ने बाबासाहेब आंबेडकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 06, 2025
- 52 views
रोहतास। जिला पदाधिकारी उदिता सिंह (IAS) ने महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबासाहेब अंबेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।
बाबा साहब का व्यक्तित्व अद्वितीय था। आज उन्हीं के समतामूलक सिद्धांतों, संवैधानिक अधिकारों और समाज सुधारों की बदौलत देश के 90% लोग और महिलाएं आज़ादी और बराबरी के साथ खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। आज अगर हम पढ़ाई, नौकरी और अभिव्यक्ति की आज़ादी (सोशल मीडिया) का उपयोग कर पा रहे हैं, तो यह उन्हीं की देन है।
बाबा साहब को अच्छी तरह से निष्पक्ष हो कर समझने के लिए उनकी लिखी किताबों को पढ़ें, विद्वान बुद्धिजीवी दिलीप मंडल जी, अशोक पांडे जी, बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद इत्यादि को खुद से पढ़ें ।


रिपोर्टर