17 वर्ष 8 महीने की किशोरी लापता, पुलिस ने मामला दर्ज किया
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 12, 2025
- 114 views
भिवंडी। भिवंडी तालुका के एक गांव क्षेत्र से 17 वर्ष 8 महीने की एक किशोरी लापता होने की घटना सामने आई है। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर निजामपुर पुलिस थाना ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सुरक्षा कारणों से किशोरी की पहचान उजागर नहीं की गई है। किशोरी सुबह अपने सहेली के साथ पोगांच जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन निर्धारित समय तक वापस नहीं लौटी। परिवार ने आसपास के स्थानों पर खोजबीन की, पर कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में जांच शुरू कर दी। संभावित स्थानों पर पड़ताल की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस टीम विभिन्न कोणों से मामले की जांच में जुटी है। परिवार की ओर से बताया गया कि किशोरी की गुमशुदगी पूरी तरह अचानक हुई है और पहले किसी तरह की असामान्य स्थिति सामने नहीं आई थी।जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक बडगिरे कर रहे हैं।


रिपोर्टर